Breaking News

Self Motivation

 नमस्कार दोस्तों। कैसे हो आप सभी आशा है सब ठीक ही होंगे। तो चलिए आज मैं आपको पुरा मोटीवेट कर दुंगा।आज का आर्टिकल आप में पुरा जोश भर देगा। आपने कुछ करने की क्षमता को बढ़ा देगा। आपके अंदर की हीरो को जगा देगा।

➡️शीशे में सब चेहरा देखकर जाते हैं।और टूटने के बाद शीशे से बचकर जाते हैं। यही जीवन का सत्य है। हर किसी का समय आता है और चला जाता है। पैसा ही सबकुछ है यह वही कहता है जिसमें पैसों के बिना लाचारी देखी हो। इसलिए कभी किसी की बात का मजाक मत बनाना। क्योंकि बुराई तुम में भी है और जबान दूसरों के पास भी है।

चाय पीने के फायदे और नुकसान

➡️ कौन क्या कर रहा है? कैसे कर रहा है? क्यों कर रहा है? इन सबसे आप जितना ज्यादा दूर रहेंगे उतना ही खुश रहेंगे। ये क्या सोचेंगे? वो क्या सोचेंगे?दुनिया कया सोचेगी ? इस से ऊपर उठ कर कुछ और सोचीये जिंदगी सुकून का दूसरा नाम बन जाएगी और याद रखना अपना जख्म किसी को भी बताने से पहले थोड़ा सोच लेना चूंकि "इन दिनों व्यक्तियों ने नमक का उपयोग करना शुरू कर दिया है, घावों को फिर से भरने के लिए"

➡️आधिकांश लोग समस्याओं से दूर भागने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वे लोग यह नहीं जानते की समस्याओं से दूर भागने का मतलब है एक और नई समस्या को जन्म देना। 

➡️जो आपकी गलती और भूल को सही समय पर बतादे वही आपका सच्चा मित्र होता है। इसलिए ऐसे सच्चे दोस्तों की हमेशा कद्र कीजििए।

➡️ ये दुनिया का कड़वा सच है कि कामयाब लोगों की चमक सबको दिखाई देती है लेकिन उन्होंने कितने अंधेरे देखे है ये कोई नहीं जानना चाहता। इसलिए यदि सपने सच न हो तो तरीके बदलो सिद्धांत नहींं। क्योंकि पेड़ हमेशा पत्तियाँ बदलते हैं जडे नहीं।

➡️ जिंदगी में कुछ करना है,बड़ा हासिल करना है,आगे बढ़ना है,तो लोगो को अनसुना करना सीख लो क्योंकि लोग आपकी तब तक निंदा करते ही रहेंगे। 

➡️जब तक आप सफल नहीं हो जाते। और लोग आप पर यकीन करें या न करें आपको खुद पर यकीन होना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए लोगों की बातों में आकर कभी अपने आप को उदास मत होने देना क्योंकि उदासीनता आपको कमजोर बना देती है। 

गर्म पानी पीने के फायदे

➡️गुस्सा और आंधी दोनों एक समान हैंं। शांत होने के बाद पता चलता है कि कितना नुकसान हो चुका हैै। इसलिए हमेशा अपने आप को गुस्सा करने से बचाएंं।  

➡️अंत में बस इतना कहना चाहूंगा कि आप अपने सपनों को जिंदा रखीए अगर आपके सपनों की चिंगारी बूझ गई है तो इसका मतलब यह है कि आप अपने जीते जी आत्महत्या कर ली हैं और याद रखें "सपने वो नहीं जो हमें नींद में आते हैं सपने तो होते है जो हमें नींद नहीं आने देते हैं।"

➡️बिस्तर से इतना भी प्यार मत कीजिए की मंजिल ख्वाब बनकर रह जाएं अगर ख्वाहिशें तेरी मन चाही चीज़ पाने की तो फिर हिम्मत भी कर कुछ कर दिखाने की। 

➡️याद रखिए हर खानदान में एक कोई ऐसा होता है जो गरीबी की रेखा को तोड़कर आगे चला जाता है। कोशिस करोगे तुम्हारे खानदान में यह शुरुआत आप करो। क्योंकि इन्सान नहीं उसकी सफलता बोलती है। जब असफल होता है इंसान तो लाख बार बोल ने पर उसकी कोई नहीं सुनता। 

➡️दोस्तों अच्छे विचारों को पढ़कर या सुनकर छोड़ देने से जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आता। विचार तब बदलाव लाते हैं जब उन्हें जीवन में उतारा जाए।

 ➡️आपका आज का एक विचार आपके आने वाले कल को भविष्य को तय करता है। इसलिए अगर आप इस आर्टिकल में कहीं गई बातों से सहमत हैं तो उन्हें अपने जीवन में जरूर उतारीए। और याद रखें जवानी "सोकर बिताने वाले बुढ़ापा रोकर बिताते हैं"।इसलिए हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक सोच के साथ बढ़ते चलिए। 


No comments